फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पंजाब से तस्करी कर लाया जा रहा पेट्रोल जब्त, यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पंजाब से यूपी में हो रही पेट्रोल की तस्करी का अंबाला पुलिस व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने भंडाफोड़ किया है। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान शंभू टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर टीम ने पंजाब की तरफ से आ रही दो महिंद्रा पिकअप गाड़ियों को पकड़ा था। चेकिंग की गई तो अधिकारी भी हैरान रह गए। गाड़ियों में प्लास्टिक के भारी-भरकम ड्रमों में 5000 लीटर अवैध पेट्रोल भरा मिला। पुलिस ने मौके पर यूपी के बादशाही बाग निवासी मोहम्मद हुसैन व हापुड़ निवासी मोहम्मद सलीम को काबू किया। अंबाला सदर थाना पुलिस ने सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अवतार सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। हैरानी की बात यह है कि गाड़ी पर हरियाणा का नंबर था।
विज्ञापन




दो-दो सैंपल टेस्ट के लिए भेजे, प्रत्येक ड्रम में था 200 लीटर पेट्रोल
सदर थाने के सहायक उप निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार-बुधवार की रात उनकी टीम देवीनगर गांव के पास शंभु टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि पंजाब की तरफ से दो पिकअप गाड़ियों में क्षमता से अधिक मात्रा में पेट्रोल भरकर लाया जा रहा है। पहली गाड़ी में पेट्रोल के 18 ड्रम तो दूसरी गाड़ी से 7 ड्रम बरामद हुए।
दोनों ड्राइवरों से जब इतनी बड़ी मात्रा में पेट्रोल ले जाने का परमिट, लाइसेंस या खरीद का बिल मांगा गया तो वह कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अवतार सिंह और निरीक्षक परमजीत सिंह ने पाया कि प्रत्येक ड्रम में करीब 200 लीटर पेट्रोल भरा हुआ था। पेट्रोल के दो-दो सैंपल निकालकर उन्हें सील कर दिया, जिन्हें लैब टेस्ट के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंजाब में यह तेल कहां से आया था और यह कहां ले जाया जा रहा था। कब से यह तस्करी का खेल चल रहा था। मामले की गहनता से जांच की जाएगी।

- शंभू लाल, थाना प्रभारी, अंबाला सदर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें