फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लैक फंगस के मामले और उससे होने वाली मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार देर रात ब्लैक फंगस से ग्रसित 60 वर्षीय व्यक्ति हरीश की मृत्यु हो गई। कोविड यूनिट के नोडल अधिकारी डॉ. एलएन गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक कोविड पॉजिटिव होने के कारण मुलाना एमएम अस्पताल के कोविड वार्ड में करीब एक हफ्ते से उपचाराधीन था। मरीज की शुगर भी हाई थी और इस दौरान मरीज को ब्लैक फंगस भी हो गया। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इससे पूर्व एमएम अस्पताल में ब्लैक फंगस के 11 मरीज उपचाराधीन है। इनके अलावा 4 मरीज संदिग्ध हैं, जबकि इससे पहले ब्लैक फंगस से ग्रसित 42 वर्षीय उमाकांत निवासी सहारनपुर की भी मौत हो चुकी है। हालांकि सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह के अनुसार जिले में भी कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। केवल 11 मरीज ही संक्रमित मिले हैं।
ब्लैक फंगस के मरीज को नहीं मिल पा रहा आवश्यक टीका
मुलाना हलके से ब्लैक फंगस की चपेट में आने वाली महिला मरीज परविंदर कौर को इलाज में आवश्यक टीका नहीं मिल पा रहा है। पीड़ित महिला के पुत्र जतिन के अनुसार उनकी माता अस्पताल में उपचार हेतु 13 मई को दाखिल हुई थी। जहां 16 मई को उन्हें ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। जिसके बाद उन्हें इलाज में आवश्यक टीके के लिए भारी जद्दोजहद करनी पड़ी और राजनीतिक सिफारिश के बाद उन्हें 5 टीके मिल पाए थे। जतिन ने बताया कि फंगस बढ़ने से रोकने के कारण 17 मई को डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन कर उनकी आंख निकालनी पड़ी थी। उन्होंने बताया कि उनकी माता की तबीयत अब स्थिर है, लेकिन उन्हें ब्लैक फंगस के लिए आवश्यक टीके नहीं मिल पा रहे है। उनके अनुसार उन्होंने हर जगह प्रयास कर लिया लेकिन उन्हें टीके नहीं मिले। उन्हें अपनी माता की बीमारी को ठीक करवाने के लिए 60 टीके उपलब्ध करवाने हैं। लेकिन 25 ही टीके उपलब्ध हो सके, जबकि बाकी टीके उपलब्ध नहीं हो नहीं हो रहे हैं। टीकों की मांग के लिए वह सीएम हरियाणा, उपमुख्यमंत्री हरियाणा व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री को टीकों कर टीका उपलब्ध कराने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक टीके उपलब्ध नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें