फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा के दो सेक्टर्स में विकसित होंगे पांच नए पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) की ओर से सेक्टर 32 और 34 में पांच नए पार्क विकसित करने को मंजूरी मिल गई है। अगले माह दिसंबर में हुडा की होर्टिकल्चर विंग की ओर से इन पार्कों को विकसित करने का काम शुरू हो जाएगा। यह पार्क फेसिंग के साथ-साथ ग्राफिक्स से युक्त होंगे। इनके विकसित होने से सेक्टर वासियों की सेहत में व्यापक सुधार होगा।
विज्ञापन

छावनी में घसीटपुर और अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे के साथ में सेक्टर 32 और 34 की बात करें तो यहां पर 14 सौ से अधिक प्लाट हैं जिनके लिए शाहपुर के पास अंडरब्रिज के सामने मुख्य पार्क तो पहले से ही विकसित हैं बाकी सेक्टर के अंदर रेजिडेंशियल छोटे पार्क अभी विकसित नहीं हो पाए हैं। अब यहां काफी लोगों ने अपने मकान बना लिए हैं बाकी धीरे-धीरे खाली प्लॉटों पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए हुडा की होर्टिकल्चर विंग ने भी यहां के निवासियों की जरूरत को देखते हुए इन्हें हुडा की सुविधा और नियमों के मुताबिक विकसित करने की प्लानिंग शुरू कर दी है।
हुडा पार्क से सुधरेगी सेहत
हुडा के सेक्टर 32 और 34 में रहने वाले जो बुजुर्ग बड़े पार्क में नहीं जा सकते। इसके अलावा घरों के आसपास बैठने की फिलहाल व्यवस्था नहीं है। हुडा वासियों की इस समस्या को देखते हुए होर्टिकल्चर विंग ने इसका कुछ माह पहले प्रपोजल बनाया था जिसे अब नवंबर माह में मंजूरी मिल चुकी है। इन पार्कों का फायदा न सिर्फ बुजुर्गों का बल्कि दोनों सेक्टर के लोग भी घर के बजाए पार्क में बैठ कर ताजी हवा में आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन

पार्क विकसित होने से मिलेगा फायदा
सेक्टर 34 वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान प्रोफेसर आरके कंसल ने बताया कि सेक्टर 32 और 34 में प्लाट काफी समय से खाली पड़े थे जिनमें अब काफी लोगों ने मकान बना लिए हैं और काफी निर्माणाधीन भी हैं। इसीलिए छोटे पार्क विकसित होने से हुडा वासियों को काफी फायदा होगा।
यह हुडा का सराहनीय कदम है
सोसाइटी सचिव अनुज मित्तल ने कहा कि हुडा की होर्टिकल्चर विंग ने यह पार्क विकसित करने का जो कदम उठाया है वह सराहनीय है। अभी तक जो लोग रह रहे हैं वह घूमने के लिए बड़े पार्क में जा रहे थे। दूर जाना बुजुर्गों के लिए मुश्किल होता था। नजदीक होने से फायदा मिलेगा।
सेक्टर 32 और 34 में पांच पार्क को मंजूरी मिल चुकी है और दिसंबर में इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। यह पार्क फेसिंग और ग्राफिक्स के कंबिनेशन से युक्त होगा।
विज्ञापन

-डॉ. निधि भारद्वाज, एक्सईएन, होर्टिकल्चर विंग, हुडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें