फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महादेव का किया जलाभिषेक, सुख-समृद्धि के लिए मांगी मन्नत

विज्ञापन
अंबाला छावनी के कैलाश ​शिव मंदिर हाथीखाना में पूजा के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
- सावन के तीसरे सोमवार को मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सावन माह के तीसरे सोमवार को छावनी के शिव मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भक्तों ने कतारबद्ध होकर महादेव का जलाभिषेक किया, दुग्ध चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मन्नतें मांगीं। दोपहर तक मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान रहे।
छावनी स्थित प्रसिद्ध पंचदेव शिव मंदिर, कैलाश मंदिर हाथीखाना और सनातन धर्म मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और अक्षत अर्पित कर भगवान का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


शिव महापुराण कथा और भजन संध्या आयोजित
शाम के समय सनातन धर्म मंदिर में सुबह से धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। कथावाचक बुद्धि वल्लभ ने श्रद्धालुओं को शिव महापुराण कथा का रसपान कराते हुए भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों और उनकी महिमा का वर्णन किया। कथा सुनकर भक्त भावविभोर हो उठे। इसके बाद मंदिर में बाबा की आरती की गई ओर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं दूसरी ओर, कैलाश मंदिर हाथीखाना में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस भजन संध्या में शिव भजनों पर प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


बाबा का किया शृंगार और महाआरती
रात में कैलाश मंदिर हाथीखाना में भोले बाबा का विशेष अलौकिक श्रृंगार किया गया। पुष्पों और वस्त्रों से सजे शिवलिंग का रूप दर्शन के योग्य था। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और शंख ध्वनि के साथ महाआरती हुई। आरती के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें