एकम न्यास की महिला कार्यकारिणी तीज मनाते हुए। संस्था
समाज में आपसी भाईचारे का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। एकम न्यास की महिला कार्यकारिणी की ओर से हरियाली तीज मनाई गई। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीत और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया। न्यास की महिला प्रधान पूनम जिंदल ने बताया कि तीज का त्योहार महिलाओं के जीवन में उमंग, उत्साह और सौहार्द लेकर आता है। ऐसे आयोजनों से हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत नई पीढ़ी तक पहुंचती है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज में आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर मिली बग्गा, श्वेता गोयल, रजनी शर्मा, मेघा आनंद, रितु मौजूद रहीं।