फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लोगों में आक्रोश, प्रदर्शन के बाद कई जगह तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमले का आक्रोश बुधवार को अंबाला तक दिखाई दिया। सिटी और कैंट में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दाैरान पाकिस्तानी झंडे का दहन किया।
विज्ञापन

लोगों में इतना आक्रोश था कि शहर के बलदेव नगर, कैंट की राय मार्केट और सदर बाजार में भी विशेष समुदाय के लोगों की दुकानों को निशाना बनाया। दुकानों में तोड़फोड़ की गई और जूस की रेहड़ी को भी पलट दिया। इसके साथ ही पीड़ितों ने धक्का मुक्की का आरोप लगाया। इसके बाद कैंट और सिटी में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। इसके बाद विशेष समुदाय के लोगों की दुकानें बंद करा दीं।
बिरयानी की दुकान को बनाया निशाना : शाम छह बजे शहर के बलदेव नगर में प्रदर्शन के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने एक विशेष समुदाय के दुकानदार की बिरयानी की दुकान को निशाना बनाया और तोड़फोड़ की। दुकानदार ने बताया कि अचानक गुस्साए लोग आए और दुकान पर लगे बैनर और सामान को फेंकने लगे। पोस्टरों को फाड़ दिया, बर्तनों को लुढका, यहां तक कि दुकान का कांच भी तोड़ दिया। इस दौरान पुलिस भी तमाशबीन बनी रही।
विज्ञापन

उनके डर से दुकानदार को अपनी दुकान बंदकर छिपने को मजबूर होना पड़ा। यहां तोड़फोड़ करने के बाद इन लोगों ने करीब 300 मीटर दूर में ही जूस की रेहड़ी को पलट दिया। सामान को तोड़ दिया और जब उसने मना किया तो उसके साथ धक्का-मुक्की भी की। बहरहाल भारी पुलिस बल को मौके पर भेजा गया और इन लोगों को तितर-बितर कर दिया। इसके बाद से बलदेव नगर में पुलिस तैनात दिखी। जूस की रेहड़ी की संचालक मेरठ निवासी महबूब ने बताया कि वह 15 साल से बलदेव नगर में जूस की रेहड़ी लगा रहा है। रोजाना की तरह वह अपना काम कर रहा था।
अचानक ये लोग आ गए और तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने रेहड़ी पलट दी। सभी कांच के ग्लास फेंक दिए। जूसर भी फेंक दिया। इस दौरान जूस की रेहड़ी पर संचालक का बेटा मोहम्मद अली, अदीब भी बाल-बाल बचे। बार-बार समझाने पर भी इन लोगों ने एक नहीं सुनी और तोड़फोड़ करते रहे। इसके साथ ही रेहड़ी संचालक ने गल्ला लूटने का आरोप भी लगाया। रेहड़ी संचालक ने लोगों पर धक्का मुक्की करने और थप्पड़ मारने के आरोप लगाए।
विशेष समुदाय के व्यक्ति के खिलाफ सौंपा ज्ञापन : अंबाला सिटी। छोटा बाजार क्षेत्र में कृष्ण मंदिर के सामने एक युवक ने नमाज पढ़ी। इस पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने चौकी नंबर चार में उचित कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
विभिन्न दलों के सदस्यों का कहना था कि इस प्रकार के लोग शहर में भाईचारा खराब करते हैं और माहौल को बिगड़ने का काम कर रहे है। इसलिए इनके खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने नारेबाजी भी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें