फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गंदगी हटाने के लिए धरने पर बैठे लोग

विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठी महिलाएं: सोशल मीडिया
विज्ञापन
अंबाला। कलरेहड़ी गांव स्थित रविदास मंदिर और धर्मशाला के बाद पसरी गंदगी के मामले में एक बार फिर स्थानीय लोग ने नगर परिषद कार्यालय में धरना दिया। सोमवार महिलाएं और अन्य लोग एकजुट होकर एमई कार्यालय के बाहर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

कमरे के बाहर ही जमीन पर बैठकर रोष जताया। लोगों की मांग थी कि पहले भी धरने पर बैठने के बाद मंदिर के पास सफाई तो हो गई थी लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला था। टेंडर लगाने के लिए बोला था लेकिन वो नहीं हुआ। आखिर में लोगों ने एमई से लिखित में जल्द टेंडर लगकर समस्या का समाधान होने का आश्वासन लेकर धरना खत्म किया। आश्वासन मिला है कि पोर्टल पर उच्च अधिकारियों को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। अनुमति मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। दरअसल, मंदिर और धर्मशाला के पास काफी बढ़ा हिस्सा खाली है।
दीवार को पानी लगने पर बैठ गईं टाइलें

कलरहेड़ी गांव निवासी सतीश कुमार ने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी पत्र लिख चुकी है। उस समय कहा था कि रविदास मंदिर और उपरोक्त धर्मशाला के साथ गंदगी फैली हुई है और धर्मशाला की दीवार को पानी लगने के कारण उपरोक्त धर्मशाला की अंदर की टाइल बैठ गई है। एक माह के भीतर मिट्टी डलवाने के लिए बोला था। साथ ही खुद पैसे जमा कर मिट्टी डलवाने की भी अनुमति मांगी थी। उस समय भी जल्द टेंडर लगने का आश्वासन देकर सफाई करा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें