फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटों पर भड़के लोग, कार्यालय पर हंगामा

Sat, 20 Jun 2015 01:01 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक पखवाड़े से बिजली की समस्या से जूझ रहे लगभग आधा दर्जन गांवों के किसानों का गुस्सा सड़क पर आ गया। सभी ने शुक्रवार को नारायणगढ़ स्थित बिजली विभाग कार्यालय पर जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन


 एसडीओ बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा दो दिन में उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन देने के बाद ही किसान शांत हुए।

करीब एक पखवाड़े से बिजली की समस्या से क्षेत्र के बख्तुआ, कुराली, नेकनामा, भरेहडी, कंजाला, आबुपुर कुराली आदि गांवों के लोग जूझ रहे हैं। शुक्रवार को बड़ी संख्या में इन गांवों के लोग बिजली विभाग के कार्यालय पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे।

 सतीश कुमार, गुरदेव सिंह, बृजलाल, भूषण लाल, रमेश, हंस लाल, ठाठ सिंह, जसबीर सिंह, हरपाल सिंह, गुरनाम सिंह, रूलदा राम, रामरतन, बहादुर सिंह, बलराम, मदन लाल, दया राम, गुरश्याम सिंह आदि ने बताया कि उनके गांवों में नलकूपों को बिजली देने के लिए विभाग के ठेकेदार ने एक फीडर से नई लाइन बिछाई थी। इस लाइन में अभी तक जंपर नहीं लगाए गए हैं। इससे यह लाइन चालू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


इस बारे उन्होंने विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार से गुहार लगाई, लेकिन इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। किसानों ने बताया कि उनके गांव में आ रही पुरानी लाइन से एक या दो घंटे ही बिजली मिलती है।

इस दौरान भी लाइन ट्रिप करती रहती है। किसानों के अनुसार बिजली की समस्या के चलते उनके द्वारा लगाई गई धान की पौध भी सूखने लगी है। गुस्साए किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे सड़कों पर उतरेंगेा।
विज्ञापन


विभाग के एसडीओ विकास बंसल ने गुस्साए किसानों को आश्वासन दिया कि दो दिनों के अंदर  उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें