फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैंटोनमेंट बोर्ड के लोगों को मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

Thu, 23 Oct 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड के स्लम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी अब स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। बोर्ड द्वारा तैयार किए गए मोबाइल डिस्पेंसरी के प्रस्ताव को बैठक के दौरान हरी झंडी मिल गई है। यह सुविधा बोर्ड के अधीन पांच वार्डों के लगभग 20 हजार से अधिक बाशिंदों को मिलेगी और उन्हें उपचार व दवाई आदि लेने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
स्लम क्षेत्र से मिली जानकारी के आधार पर बोर्ड जल्द ही सुविधा को धरातल पर उतारेगा। कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन पांच वार्डों में मोबाइल डिस्पेंसरी की सुविधा मिलेगी। इसमें वार्ड-4 से लेकर 8 तक शामिल हैं। इन वार्डों के अधीन अधिकांश श्रमिक श्रेणी के लोग व उनके परिजन रहते हैं जोकि प्राइवेट अस्पतालों में उपचार करवाने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए बोर्ड ने आकलन करने के बाद दूधला मंडी, हिम्मतपुरा, गुलाब मंडी और रिसाला बाजार के लोगों को उपचार की सुविधा प्रदान करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग दिनों में पहुंचेगी टीम : मोबाइल डिस्पेंसरी के तहत व्यवस्थाओं को तैयार करने के लिए एक एंबुलेंस को सभी मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। एक विशेषज्ञ डाॅ., एक लैब टेक्नीशियन व सहायक और जरूरत अनुसार फर्नीचर आदि का प्रबंध होगा। मोबाइल डिस्पेंसरी की सुविधा को सप्ताह के अलग-अलग दिनों में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें