फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी गीतों पर थिरके लोग

Sun, 01 Jun 2014 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कैंट के बोह स्थित खुले मैदान में शनिवार को तेरहवें सभ्यचारक मेले का आयोजन किया गया। मेला बाबा लाल दास जी की याद में हर साल लगाया जाता है। शनिवार को इस मेले में जहां श्री रामायाण के पाठ का भोग डालकर प्रसाद वितरित किया गया, वहीं पंजाबी गायकों ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेर कर श्रोताओं को अपने साथ झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


मेले में कांग्रेसी नेता एवं समाज सेविका नीलम  शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। मेले के आयोजकों सन्नी नागरा व अन्यों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। नीलम शर्मा ने कहा कि आज के वक्त में युवा यदि अपनी संस्कृति को याद रखते हैं, तो बहुत बढ़ी बात है और यह सभ्यचारक मेला इसी बात का प्रतीक है, क्योंकि मेले के आयोजकों में अधिकतर युवा ही हैं।

उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है, जिसने अपनी संस्कृति भूली है, वह कौम व समाज खत्म हो गया है, इसीलिए आज हम भले ही जितने आधुनिकता के रंग में रंग जाएं, मगर अपनी संस्कृति व अपनी परंपराओं और सीमाओं को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने मेले के आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने वहां पहुंचे पंजाबी गायकों को भी स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इसके बाद पंजाबी गायक रंजीत बावा, रेशम अनमोल व गुरदीप मेहतपुरी ने अपने-अपने गीतों से माहौल में रंग जमा दिया। श्रोता पंजाबी गीतों पर जमकर थिरके। इससे पूर्व महंत श्री प्रकाश मुनी जी उदासीन अखाड़ा हरिद्वार ने श्री रामायण पाठ का समापन करवाया और उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मेले से पूर्व बुल रेस व वालीबाल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। बुल रेस मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने बैलों को जमकर दौड़ाया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें