अंबाला छावनी के नगर परिषद कार्यालय में ईओ को शिकायत देते स्थानीय निवासी। संवाद
- फोटो : 1
अंबाला। महेशनगर में रैंप तोड़ने के लिए दिए गए नोटिस के बाद स्थानीय निवासी हरकत में आ गए हैं, उन्होंने शिकायत करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
इस संबंध में मोहल्ले वासियों की तरफ से एक लिखित शिकायत नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को दी गई है कि संबंधित व्यक्ति अपनी गाड़ी गली में खड़ी कर रहा है और इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए उसकी गाड़ी को गली से हटवाया जाए।
यह दिया था नोटिस : नगर परिषद ने महेश नगर इलाके में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण को लेकर सात मकान मालिकों को नोटिस जारी किया है। उन्हें सात 7 दिनों के भीतर सड़क पर बना अवैध रैंप हटाने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर विभाग इसे अपने स्तर पर ध्वस्त करेगा तो इसका खर्च भी संबंधित व्यक्ति से ही वसूला जाएगा। संवाद