फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लोगों ने पकवान बनाकर किया खरना

विज्ञापन
अंबाला छावनी में छठपूजा के सामान की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। छठ पर्व के दूसरे दिन बुधवार को पूर्वांचल समाज के लोगों ने खरना किया। समाज से जुड़े सैकड़ों परिवारों के यहां विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए। दिनभर उपवास रख शाम को सूर्य भगवान के नाम पर 108 मंत्रों की आहुति दी गई। महिलाओं ने छावनी के विभिन्न बाजारों में टोकरी, छाज, हल्दी, अदरक, फल, चकोतरा, नारियल, केले के पत्ते, गन्ना, मूली और अन्य सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन






150 में टोकरी और 50 रुपये का छाज



दुकानदार गुरचरण गुलाटी ने बताया कि छठ पूजा को लेकर नारियल 40 से 50 रुपये में मिल रहा है वहीं सूखे नारियल का रेट 300 रुपये किलो है, सुथनी 10 रुपये का एक पीस, कपूर की छोटी डब्बी 20 रुपये में तो बड़ी डिब्बी 40 रुपये में उपलब्ध है।



टोकरी के यह हैं रेट

दुकानदार सोनू ने बताया कि छोटी टोकरी 100 रुपये, बड़ी टोकरी 150 रुपये, छाज 50 रुपये, बोइया 20 रुपये में मिल रहा है। इसी तरह से फलों में केला 50 से 80 रुपये दर्जन, सेब 80 से 120 रुपये किलो, सिंघाड़ा 60 रुपये किलो, संतरा 80 रुपये किलो में उपलब्ध है।
विज्ञापन




अनानास 50 रुपये में मिल रहा

रामप्रताप ने बताया कि चकोतरा 30 से 50 रुपये, अनानास 50 रुपये, हरी हल्दी 10 रुपये के दो पीस, अदरक 10 रुपये के दो पीस, सीताफल 10 रुपये पीस, पान का पत्ता तीन रुपये पीस, अलता पत्ता 20 रुपये पीस, पंचमेवा 20 रुपये पैकेट, सुतली रंगीन तीन रुपये पीस, गन्ना 20 रुपये, सुथनी 100 रुपये किलो के भाव में है।

अंबाला छावनी में छठपूजा के सामान की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

अंबाला छावनी में छठपूजा के सामान की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें