फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: साहा-शहजादपुर मार्ग पर धूल से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। साहा-शहजादपुर मुख्य मार्ग पर निर्माण कार्य की धीमा चाल ने राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों का दम घोंट दिया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने महज दो किलोमीटर के हिस्से का निर्माण कर इतिश्री कर ली जबकि मार्ग का अधिकांश हिस्सा आज भी धूल और मिट्टी से भरा है। अनाज मंडी के समीप दुकान चलाने वाले गौरव तनेजा ने कहा कि सुबह से शाम तक दुकानों के शीशों पर मिट्टी की मोटी परत जम जाती है। धूल के कारण दुकान पर बैठना दूभर हो गया है।
सबसे बुरा हाल पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों का है। नियमों के मुताबिक, निर्माणाधीन सड़कों पर धूल रोकने के लिए नियमित पानी का छिड़काव अनिवार्य है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार सुनने को तैयार नहीं है। अधूरे काम और उड़ती धूल के कारण अब तक कई मोटरसाइकिल सवार चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार शिकायत के बावजूद न तो ठेकेदार और न ही प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि जल्द सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ और पानी का छिड़काव शुरू नहीं किया गया तो वे प्रदर्शन को मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें