फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो दिन की छुट्टी के बाद नागरिक अस्पताल में उमड़े मरीज, तीमारदार

विज्ञापन
जगतार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी, धूलकोट। दो दिन के साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लंबे इंतजार के बाद इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और तीमारदारों के कारण अस्पताल परिसर में दिनभर अफरातफरी का माहौल रहा। पंजीकरण काउंटर से लेकर ओपीडी, जांच केंद्र और दवा वितरण केंद्र तक मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
नेत्र रोग, हड्डी रोग, बाल रोग और एलर्जी विभाग के बाहर मरीजों की सबसे अधिक भीड़ रही। डॉक्टरों से परामर्श लेने के लिए लोगों को घंटों कतारों में खड़ा रहना पड़ा। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या अक्सर दोगुनी हो जाती है।
विज्ञापन


पंजीकरण और आयुष्मान काउंटर पर रही भारी भीड़

सुबह आठ बजे से ही अस्पताल के मुख्य गेट और पंजीकरण काउंटरों पर मरीजों व उनके परिजनों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए लोगों को उमस और गर्मी के बीच लंबी लाइनों में इंतजार करना पड़ा।

सामान्य ओपीडी पर्ची के अलावा आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने और उससे जुड़े कार्यों के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसके चलते आयुष्मान काउंटरों पर भी भारी दबाव रहा। भीड़ अधिक होने के कारण कई बार मरीजों और तीमारदारों के बीच कहासुनी की स्थिति भी बनी।

जांच और दवा काउंटरों पर भी लगी लंबी कतारें

अस्पताल में बढ़ी भीड़ का असर जांच सेवाओं पर भी दिखाई दिया। एक्स-रे, ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड की रसीद बनवाने वाले काउंटरों पर मरीज और उनके परिजन अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

दवा वितरण केंद्र पर भी मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। डॉक्टरों से पर्ची लिखवाने के बाद दवा लेने के लिए लोगों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि, भीड़ और परेशानी के बावजूद अधिकांश मरीज और तीमारदार अपनी-अपनी लाइनों में शांतिपूर्वक खड़े रहे।

मरीजों ने बयां की परेशानी

पैरों में जलन की समस्या लेकर पहुंचे जगतार
ओपीडी कमरा नंबर-11 के बाहर लाइन में खड़े मरीज जगतार ने बताया कि उनके पैरों में लगातार गर्माहट और जलन की समस्या रहती है। शनिवार और रविवार को अस्पताल बंद होने के कारण उन्हें दो दिन तक परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार को ओपीडी खुलते ही वह डॉक्टर को दिखाने पहुंचे, लेकिन भारी भीड़ के कारण सुबह से लाइन में खड़े हैं।
विज्ञापन


व्हीलचेयर पर रूटीन चेकअप के लिए पहुंचीं चंद्रो देवी

बुजुर्ग मरीज चंद्रो देवी व्हीलचेयर पर अपने परिजनों के साथ नागरिक अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई थी, जिसका ऑपरेशन इसी अस्पताल में हुआ था। सोमवार को वह रूटीन चेकअप और आगे की दवाइयों के संबंध में डॉक्टर से सलाह लेने आई थीं।

उन्होंने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण व्हीलचेयर के साथ अस्पताल के अंदर पहुंचने और विभाग तक जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जगतार

जगतार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें