फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: यात्रियों को मिलेगी राहत 15 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। होली के बाद और गर्मियों की शुरुआत के साथ ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ एक बार फिर बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। उत्तर और पश्चिम रेलवे ने संयुक्त रूप से एक दर्जन से अधिक प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इनमें स्वर्ण शताब्दी, राजधानी और पदमावत एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन

मार्च के आखिरी हफ्ते में यात्रियों की बढ़ती संख्या और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अस्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला किया है। रेलवे के इस कदम से उन यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा जिनका टिकट वेटिंग में है। उत्तर रेलवे और पश्चिम रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह व्यवस्था 22 मार्च से 30 मार्च तक अलग-अलग तिथियों में प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें