फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : छावनी के प्लेटफाॅर्म एक पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्रियों को दिखाई तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेन के इंतजार में प्लेटफाॅर्म एक पर बैठे यात्रियों को एक व्यक्ति ने तलवार दिखा दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए यात्रियों ने तुरंत इसकी जानकारी आरपीएफ पोस्ट पर दी। कुछ ही देर में दो महिला कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। बावजूद इसके तलवार दिखाने वाला व्यक्ति मौके पर डटा रहा।
विज्ञापन

लगभग 15 मिनट तक उद्धोषणा से सूचना मिलने के बाद आरपीएफ के पुरुष कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तलवार दिखाने वाले व्यक्ति को रेलवे स्टेशन से बाहर जाने के निर्देश दिए। छावनी निवासी पीयूष, शमशेर सिंह, पवन, प्रेम लता, मोनिका सूद और सुमित्रा देवी ने बताया कि उन्हें ट्रेन नंबर 19308 से इंदौर जाना था। वे लगभग पांच बजे प्लेटफाॅर्म एक पर पहुंच गए। प्लेटफाॅर्म के मुख्य गेट के पास जब वो बैठे थे तो निहंग जैसा दिखने वाला एक व्यक्ति उनके पास आया और बेंच खाली करने के लिए कहा। जब उन्होंने बेंच खाली करने से इंकार कर दिया तो व्यक्ति ने तलवार निकालकर डराना शुरू कर दिया।
इसके बाद कुछ परिजन तुरंत आरपीएफ पोस्ट पर पहुंचे तो वहां से दो महिला कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन उनके कहने पर भी तलवार दिखाने वाला व्यक्ति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद पूछताछ केंद्र के माध्यम से लगातार 15 मिनट तक जानकारी प्रसारित की गई, जिससे कि पुरुष कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर सकें। जब पुरुष कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उस व्यक्ति को स्टेशन से बाहर जाने को कहा गया। इस दौरान उनकी ट्रेन भी प्लेटफार्म पर आ गई थी तो वो ट्रेन में सवार हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर उनकी तरफ से जल्द ही शिकायत रेल मंत्री सहित, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक और डीआरएम अंबाला को भेजी जाएगी ताकि रेलवे स्टेशन पर चल रही इस प्रकार की गुंडागर्दी पर लगाम लग सके और यात्री सुरक्षित माहौल में ट्रेनों में सवार हो सकें।
विज्ञापन

वर्जन
ऐसा कोई भी मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। अगर शिकायत आएगी तो जांच के बाद ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
धर्मवीर सिंह, प्रभारी जीआरपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें