फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छावनी बस अड्डे पर यात्रियों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी

विज्ञापन
विनोद
विज्ञापन
तीन वाटर कूलर होने के बाद भी ठंडे पानी को तरस रहे यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी बस अड्डा इन दिनों मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। गर्मी के इस मौसम में यात्रियों को यहां ठंडा पानी तो दूर, सामान्य पेयजल के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है। पानी को लेकर यात्री खाली बोतल लेकर एक वाटर कूलर से दूसरे वाटर कूलर पर भटकने को मजबूर हैं। छावनी बस अड्डे पर प्रतिदिन छह राज्यों की लगभग 700 बसों का आवागमन होता है और करीब 10 हजार यात्री यहां से गुजरते हैं। इतनी बड़ी संख्या के बावजूद बस अड्डे पर यात्रियों के पानी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। बस स्टैंड परिसर में कहने को तीन वाटर कूलर लगे हैं। काउंटर नंबर 18 पर लगे वाटर कूलर से पानी बूंद-बूंद टपक रहा है, जिससे बोतल भरना भी मुश्किल है। वहीं काउंटर नंबर एक पर दो वाटर कूलर लगे हैं। इनमें से एक पूरी तरह सूखा पड़ा है, जबकि दूसरे से केवल सामान्य पानी ही निकल रहा है।

बोतल भरने में लग रहे 10 मिनट
बिहार निवासी विनोद ने बताया कि इतने बड़े बस स्टैंड पर वाटर कूलर सही ढंग से काम नहीं कर रहा है। काउंटर नंबर 18 के पास जो मशीन लगी है, उससे इतना कम पानी आ रहा है कि एक बोतल भरने में ही 10 मिनट लग रहे हैं।
विज्ञापन


मजदूरी में खरीदनी पड़ रही बोतल
इशान ने बताया कि गर्मी में बच्चों के साथ सफर करना वैसे ही मुश्किल है, ऊपर से यहां पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा। वाटर कूलर से जो पानी आ रहा है वो बिल्कुल सामान्य है। मजबूरी में बाहर से बोतलें खरीदनी पड़ रही हैं।

विजय ने बताया कि उन्हें फिरोजपुर जाना था। बस अड्डे पर पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। काउंटर नंबर एक के पास लगे दो वाटर कूलर लगे हैं। एक में पानी नहीं है और दूसरे वाटर कूलर में पानी है तो सामान्य है।
विज्ञापन


राजू ने बताया कि वह बिहार से आए उन्हें चंडीगढ़ जाना था, इसलिए बस की इंतजार में बैठे थे, जब बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर पर बोतल लेकर पानी लेने गए तो देखा कि वाटर कूलर में पानी बहुत कम आ रहा था। इसके बाद दूसरे वाटर कूलर पर पानी लेने गए तो देखा कि उसमें बिल्कुल पानी नहीं था। इसके बाद उन्होंने पैसे में पानी की बोतल खरीदी तब जाकर पानी पीया।

छावनी बस अड्डे पर लगे वाटर कूलर को लेकर जानकारी नहीं हैं, इस बारे में पता करवाया जाएगा। जो भी कमी पाई जाती है उसके दुरूस्त करवा दिया जाएगा।
अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो।

विनोद

विनोद

विनोद

विनोद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें