छावनी के आर्य कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव में चयनित छात्राएं ओर शिक्षिकाएं। कॉलेज
अंबाला। छावनी के आर्य कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम काॅरिअर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से सचदेवा एंटरप्राइजेज के सहयोग से आयोजित हुआ। कॉलेज प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन जीने और शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। विशेषज्ञ जगदीप सचदेवा ने छात्रों को एआई आधारित इंटर्नशिप और बाजार में उपलब्ध विभिन्न शॉर्ट-टर्म कोर्सेज की जानकारी दी। दूसरे सत्र में आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया के माध्यम से बोस डोमेक्स, डॉ. नेचर और स्टडी वर्ल्ड टुडे जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने 98 विद्यार्थियों का एग्जीक्यूटिव पदों के लिए और 110 छात्राओं का इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए चयन किया।इस अवसर पर प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. अनीता गोदारा, डॉ. अमनीत, डॉ. सरिता, डॉ. प्रगति, डॉ. गुरमीत व अन्य मौजूद रहे। संवाद