फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर ट्रेनों के लेट चलने का सिलसिला जारी है। रोजाना पैसेंजर से लेकर एक्सप्रेस ट्रेनें लेट हो रही हैं। वहीं शुक्रवार को भी कई रेलगाड़ियों के लेट चलने से यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 64465 नई दिल्ली कुरुक्षेत्र मेमू अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी के बाद सुबह 10: 38 की बजाए दोपहर को 01:30 बजे पहुंची। दूसरी ओर ट्रेन नंबर 64454 कुरुक्षेत्र दिल्ली मेमू वापसी में भी करीब तीन घंटे की देरी के बाद सवा चार बजे करनाल पहुंची। ट्रेन नंबर 0485 श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी के बाद पौने चार बजे करनाल पहुंची।
फाजिल्का एक्सप्रेस भी सवा घंटे देरी के बाद सवा चार बजे करनाल पहुंची। ट्रेन नंबर 11078 झेलम एक्सप्रेस भी एक घंटे की देरी के बाद 08:50 बजे पहुंची। ट्रेन नंबर 12920 डॉ. आंबेडकर नगर मालवा भी अपने निर्धारित समय से एक घंटा लेट आई। ट्रेन नंबर 12497 शान ए पंजाब अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी के बाद सुबह 09:05 बजे पहुंची। ट्रेन नंबर 22429 पठानकोट एक्सप्रेस भी पौने घंटे की देरी से आई। दौलतपुर जन शताब्दी आधा घंटा और सचखंड एक्सप्रेस भी आधे घंटे से ज्यादा लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें