फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धुंध के कारण रद्द पैसेंजर ट्रेन फिर चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दैनिक यात्रियों सहित राजपुरा और पटियाला के महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों की परेशानी का समाधान रेलवे ने कर दिया है। धुंध का हवाला देकर रद्द की अंबाला-पटियाला पैसेंजर ट्रेन का संचालन किया जाएगा। अंबाला मंडल की ओर से भेजे प्रस्ताव पर रेलवे ने अनुमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 04549/50 अंबाला-पटियाला-अंबाला का संचालन 23 दिसंबर से आरंभ हो जाएगा। ट्रेन अपनी पुरानी समय सारिणी अनुसार चलेगी। दरअसल रेलवे ने इस ट्रेन को एक दिसंबर से फरवरी माह तक रद्द कर दिया था। इस ट्रेन में अंबाला छावनी से करीब 500 छात्र व दैनिक यात्री सफर करते थे। ट्रेन के बंद होने से इन यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या समाधान को लेकर यात्रियों की इस मांग को अमर उजाला में प्रमुखता से छापा गया था और इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक से भी मंत्रणा की गई थी।
ट्रेन की समय सारिणी
ट्रेन नंबर 04549 अंबाला से सुबह 7.50 बजे रवाना होकर 9 बजे पटियाला पहुंचती है। वापसी में ट्रेन नंबर 04550 पटियाला से शाम 5.15 बजे चलकर 6.35 बजे अंबाला कैंट पहुंचती है। बीच रास्ते ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में अंबाला सिटी, शंभु, राजपुरा, कौली और दाउंकला स्टेशन पर ठहरती है।
विज्ञापन

जोड़ मेले की तैयारी
शहीद जोड़ मेले को लेकर भी अंबाला मंडल ने प्रस्ताव रेलवे को भेजा है। प्रस्ताव में सरहिंद और आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की जानकारी दर्ज है। इसमें ट्रेन नंबर 04502 का सरहिंद रेलवे स्टेशन पर ठहराव शामिल है। वहीं ट्रेन नंबर 04577 और 68 के पुन: संचालन की अनुमति मांगी गई है ताकि आनंदपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।
वर्जन
धुंध के कारण रद्द की गई ट्रेन नंबर 04549/50 अंबाला-पटियाला-अंबाला का संचालन 23 दिसंबर से शुरु हो जाएगा। वहीं शहीदी जोड़ मेले के लिए सरहिंद और आनंदपुर साहिब स्टेशनों पर भी ट्रेनों के ठहराव से संबंधित प्रस्ताव रेलवे को भेजा गया है ताकि अनुमति मिलते ही कार्यवाही आरंभ की जा सके।
विज्ञापन

एमएस भाटिया, डीआरएम अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें