फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: श्री महावीर स्टेशन पर रुकेगी पश्चिम एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मेले और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के अस्थाई ठहराव का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब श्री महावीर जी स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक एनके झा ने बताया कि ट्रेन नंबर 12925 बांद्रा-अमृतसर 26 मार्च से 2 अप्रैल तक श्री महावीर जी स्टेशन पर सुबह 04:36 बजे पहुंचेगी और 04:38 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 12926 अमृतसर-बांद्रा 27 मार्च से 3 अप्रैल तक रात 8:50 बजे स्टेशन पर आएगी और 8:52 बजे आगे के लिए रवाना होगी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह ठहराव केवल दो मिनट का होगा।
यात्री समय का विशेष ध्यान रखें और अधिक जानकारी के लिए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। इस फैसले से श्री महावीर जी मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। पहले लंबी दूरी की इस ट्रेन का यहां ठहराव न होने से यात्रियों को अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें