फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वोटों का गणित साध रहीं पार्टियां, राजपूत समाज का मन टटोला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मतदान के लिए अब कुछ ही समय शेष है। इस आखिरी समय में पार्टियां अपनी ताकत झोंकने के लिए मैदान में हर दम नजर आ रही हैं। आलम यह है कि भीषण धूप में भी प्रत्याशियों के दौरे गांव-गांव में लग रहे हैं। मगर इससे भी खास बात यह है कि अब चुनाव के आखिरी चरण में अब नाराज लोगों को मनाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी साहा में कुछ ऐसा ही दिखाई दिया। यहां पर भाजपा ने क्षत्रिय समाज को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया । जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को बतौर मुख्य अतिथि बताया गया। शेखावत राजस्थान से आते हैं और क्षत्रिय समाज में एक बड़ा रसूख रखते हैं। उन्होंने अपने मंच से भी समाज को कहा कि यहां कुछ लोग समाज में भ्रांतियां फैला रहे हैं। ऐसे लोगों से बचने की सलाह देते नजर आए।
खास बात यह है कि यह कार्यक्रम साहा क्षेत्र में कराया गया। इसके साथ ही बराड़ा क्षेत्र में पड़े वाले गांव अधोया और थंबड में खुद भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया भी लोगाें से मिलने गईं। इन गांवों में क्षत्रिय समाज की अच्छी संख्या है।
विज्ञापन


साहा क्षेत्र में शुरुआत से हो रहा विरोध

चुनाव की घोषणा के बाद से ही साहा क्षेत्र के गांवों में क्षत्रिय समाज के कुछ लोग नाराज चल रहे थे। इसको लेकर उन्होंने कार्यक्रम भी आयोजित किए थे और विरोध करने का फैसला भी लिया। इसके पीछे क्षत्रिय संगठनों के पदाधिकारियाें का तर्क था कि उनको सत्ता में उचित भागीदारी न मिलना और कुछ नेताओं द्वारा समाज के प्रति विवादित बयानबाजी करना उन्हें आहत कर गया था। अब क्षत्रिय सम्मेलन कर भाजपा ने समाज को मनाने की कोशिश की है मगर इसमें कितनी कामयाबी मिलती है यह देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें