फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद के घर पकड़ी बिजली चोरी, 80 हजार जुर्माना

Thu, 18 May 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी के मामलों को पकड़ने के लिए चलाएं गए अभियान के तहत बिजली विभाग व विजिलेंस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान जहां टीम ने कैंटोनमेंट बोर्ड की महिला पार्षद लक्ष्मी देवी के घर बिजली चोरी का मामला पकड़ा वहीं पार्षद के पति ललित कुमार के नाम करीब 80 हजार जुर्माना किया गया है। इसके अलावा तीन अन्य जगहों पर भी बिजली चोरी पाई गई।
विज्ञापन


बिजली विभाग ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जिसके तहत टीम ने तोपखाना परेड, टूंडला, टूंडला मंडी व गरनाला में छापेमारी की। छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में बिजली व विजिलेंस कर्मचारियों ने घर में दबिश कर लोगों को बिजली चोरी करते काबू किया गया। बब्याल एसडीओ हरीश गोयल ने बताया कि उन्होंने सूचना के आधार पर छापेमारी की थी।

जैसे ही वह मकान में पहुंचे तो पाया कि मकान के अंदर से सीधी सप्लाई तार मेन में लगा रखी थी। इसके बाद उन्होंने मकान मालिक को मौके पर बुलाया और उनसे मकान में मौजूदा बिजली उपकरणों की जानकारी ली। इसी तरह टीम ने टुंडला, टुंडला मंडी व गरनाला में भी अचानक से मकानों में छापेमारी कर बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। इन सभी स्थानों पर एक ही तरह से बिजली चोरी का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके बाद जुर्माना लगाकर विभाग कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान बिजली विभाग की टीम में मौजूद अधिकारी देसराज, रविंद्र, हरविंद्र, संधू यादव, एएसआई बलविंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे। करीबन तीन लाख पचास हजार के करीब जुर्माना लगाया। इसके इलावा पकड़े गए लोगों को भविष्य में दोबारा से बिजली चोरी न करने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें