फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बंधन में बंधेंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा: दोनों के परिवार उदयपुर पहुंचे, खास मेहमान करेंगे शिरकत

Fri, 22 Sep 2023 01:50 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसके लिए उदयपुर की द लीला पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। अंबाला कैंट में रह रहे परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा व माता रीना चोपड़ा भी उदयपुर शादी की रस्म पूरी करने पहुंचे हुए हैं। 
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप से सांसद राघव चड्ढा की 24 सितंबर को उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी है। शादी से पहले की तैयारियों व कार्यक्रमों के लिए परिणीति का परिवार अंबाला छावनी से उदयपुर पहुंचा है। परिणीति के पिता पवन चोपड़ा और मां रीना चोपड़ा व उनके भाई वहां पर गए हैं। इसमें सीमित लोगों को ही निमंत्रण रहेगा। इसके बाद रिसेप्शन में अन्य जानकारों को बुलाया जाएगा। वहीं, प्रियंका चोपड़ा के रिश्तेदार भी शादी के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। जिसके लिए तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा का परिवार अंबाला छावनी में स्टॉफ रोड पर रहता है। परिणीति का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को अंबाला में हुआ था। परिणीति के पिता की राय मार्केट में ऑटोमोबाइल की दुकान भी है। इसके साथ ही परिणीति की शुरुआती पढ़ाई कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से हुई। इसके बाद परिणीति लंदन चली गईं थीं। जहां से बिजनेस फाइनेंस और इकानॉमिक्स में आनर्स की पढ़ाई मैंनचेस्टर बिजनेस स्कूल से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें