फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: साबरमती-श्री माता वैष्णो देवी कटरा ट्रेन में लगेगी पार्सल वैन

विज्ञापन
ट्रेन नंबर 19415 साबरमती-कटड़ा एक्सप्रेस। रेलवे
विज्ञापन
अंबाला। उत्तर रेलवे ने यात्रियों और व्यापारियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए कई जोड़ी ट्रेनों में पार्सल वैन लीजिंग के आधार पर लगाने की परिचालन व्यवहार्यता को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से विशेष रूप से धर्मनगरी जाने वाले यात्रियों और पार्सल भेजने वाले कारोबारियों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, दिल्ली मार्ग की एक प्रमुख ट्रेन को इस सुविधा के तहत हटा दिया गया है।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिमी रेलवे की ओर से ट्रेनों में पार्सल वैन लगाने का एक प्रस्ताव भेजा गया था। उत्तर रेलवे मुख्यालय ने इसकी समीक्षा करने के बाद चार में से तीन जोड़ी ट्रेनों के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। जिन ट्रेनों को परिचालन रूप से व्यावहारिक पाया गया है। उनमें साबरमती-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-साबरमती के बीच संचालित ट्रेन नंबर 19415/19416 शामिल है। इसके अलावा ट्रेन नंबर 20939/20400 साबरमती-सुल्तानपुर-साबरमती और 19409/19410 साबरमती-थावे-साबरमती को भी अनुमति प्रदान की गई है। वहीं, दूसरी तरफ साबरमती-दिल्ली-साबरमती के बीच संचालित ट्रेन नंबर 12915/12916 के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। तकनीकी कारणों और रूट पर अत्यधिक यातायात के दबाव को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है।

राउंड ट्रिप के आधार पर होगी लीजिंग
मुख्य पार्सल परिवहन प्रबंधक कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, यह पूरी व्यवस्था राउंड ट्रिप यानी आवागमन के आधार पर संचालित होगी। इसके लिए संबंधित मंडलों, अंबाला, दिल्ली, फिरोजपुर, जम्मूतवी, लखनऊ और मुरादाबाद के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधकों को आवश्यक कार्रवाई करने और रिकॉर्ड दुरुस्त करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पार्सल सेवा शुरू होने से रेलवे के राजस्व में भी बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें