अंबाला। उत्तर रेलवे ने रेल उपभोक्ताओं की सुविधा और लॉजिस्टिक्स को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाया है। अंबाला मंडल के दौलतपुर चौक गुड्स शेड में अब पार्सल हैंडलिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है ।
अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि सरहिंद-दौलतपुर चौक सेक्शन में स्थित इस गुड्स शेड में अब पूर्ण रैक के माध्यम से आवागमन करते हुए दोनों प्रकार का माल भेजा और मंगाया जा सकेगा। वहीं, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पार्सल ट्रैफिक को कुशलतापूर्वक संचालित करना और रेल उपयोगकर्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। यह सुविधा 5 जून से प्रभावी कर दी गई है। इससे क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी।