फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपरलेस रजिस्ट्री : पहले दिन लोगाें में कम दिखी रुचि, दिनभर में एक ही हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पेपरलेस रजिस्ट्री कराने के लिए पहले दिन लोगाें ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई, क्योंकि ज्यादातर लोगों को इस सुविधा की जानकारी नहीं थी। सोमवार सुबह जैसे ही जिला की तहसील और उप तहसीलें खुलीं तो लोग अपने अपने काम करवाने के लिए तहसील में पहुंचे, लेकिन पेपरलेस रजिस्ट्री को लेकर लोगों ने रूचि कम रही। इसके साथ ही पेपरलेस रजिस्ट्री को लेकर कर्मचारियों को पूरी जानकारी नहीं दिखाई दी। जिले में नारायणगढ़ की एक मात्र तहसील में एक ही रजिस्ट्री हुई, जबकि एक दिन में जिला में लगभग 200 के आसपास रजिस्ट्री होती हैं, वहीं अंबाला सिटी तहसील और साहा की उप तहसील में ऑनलाइन रजिस्ट्री के लिए एक आवेदन दिया जिसे स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

अब ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापित होने के बाद आवेदक को फोटो और रजिस्ट्री के लिए बुलाया जाएगा। वहीं अंबाला कैंट तहसील में किसी ने भी ऑनलाइन रजिस्ट्री के लिए आवेदन ही नहीं किया, इसके साथ ही मुलाना और शहजादपुर की उप तहसील में किसी ने आवेदन नहीं किया। वहीं पेपरलेस रजिस्ट्री को लेकर लोग असमंजस की स्थिति में थे।

ऐसे खुद करें ऑनलाइन रजिस्ट्री के लिए आवेदन
- ई रजिस्ट्रेशन डॉट रेवन्यु हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर जाकर अपनी लॉगइन आइडी बनानी पड़ेगी।
- लॉगिन आईडी बनाने के लिए जो फार्मेट बनेगा। उस फार्मेट को भरते हुए उसमें रजिस्ट्री से संबंधित दस्तावेज अपलोड करने है।
- दस्तावेज अपलोड करने के बाद वह पोर्टल पर अपलोड हो जाएंगे।
- रजिस्ट्री क्लर्क की और से संबंधित दस्तावेज चैक करने के बाद रजिस्ट्रार के पास भेजे जाएंगे।
- रजिस्ट्रार की ओर से सभी दस्तावेज सत्यापित कर आवेदक को रजिस्ट्री स्वीकृति का मैसेज भेजा जाएगा।
- इसके बाद आवेदक स्टांप डयूटी भरेगा।
- आवेदक गवाह को लेकर तहसील में आएंगे इसके बाद तहसील में आवेदक की फोटो होगी और
- अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से उसी समय आवेदक की रजिस्ट्री हो जाएगी।

आवेदन के बाद पांच दिन के अंदर होगी रजिस्ट्री
सीएससी या डीड राइटर के माध्यम से रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन आवेदन कराते हैं तो सबसे पहले दस्तावेज रजिस्ट्री क्लर्क के पास जाएंगे। जहां पर आरसी दस्तावेज को सत्यापित करके सब रजिस्ट्रार के पास भेजेंगे। यहां पर दस्तावेजों का रिकार्ड चैक किया जाएगा। रिकार्ड ठीक है तो सब रजिस्ट्रार की ओर से रजिस्ट्री की स्वीकृति दी जाएगी। आवेदक के मोबाइल नंबर पर तिथि का मैसेज आएगा, इसके बाद क्रेता- विक्रेता और गवाह तहसील में आएंगे जहां फोटो होगी और फोटो के तुरंत बाद अधिकारी डिजिटल हस्ताक्षर होने के बाद तभी रजिस्ट्री करके आवेदक को दी जाएगी।
विज्ञापन


दस्तावेज में कमी हुई तो दोबारा करना होगा आवेदन
आवेदक के दस्तावेज में अगर काई कमी पाई गई तो सब रजिस्ट्रार की ओर से आवेदक को मैसेज के माध्यम से कमी के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद आवेदक को कमी कमी को दूर कर दोबारा से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

गवाह के अलावा कुछ नहीं बदला जा सकता
फोटो वाले दिन आवेदक जरूरत पड़ने पर गवाह को बदल सकता है। इसके अलावा दस्तावेज में कुछ नहीं बदला जा सकता

पेपरलेस रजिस्ट्री कराने के लिए पहले दिन बहुत कम लोग आए। इसके अलावा जिला में नारायणगढ़ तहसील में एक ही पेपरलेस रजिस्ट्री की गई है। इसके अलावा किसी भी तहसील या फिर उप तहसील में कोई रजिस्ट्री नहीं की गई।
विज्ञापन

-सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, नारायणगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें