फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पंडित ने गायन शैली से किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
छावनी के गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में वसंत उत्सव नामक एक भव्य शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम में प - फोटो : samvad
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज के संगीत युवा और सांस्कृतिक प्रकोष की ओर से वसंत उत्सव नामक एक भव्य शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित सुरेश गंधर्व ने अपनी मनमोहक गायन शैली से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

उनके साथ हारमोनियम पर डॉ. तरुण जोशी, तबला पर नितिन शर्मा और नगमा वादक के रूप में अभिषेक मेडल ने अपनी उत्कृष्ट संगत से संगीतमय वातावरण को और भी जीवंत बना दिया। इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें शास्त्रीय संगीत के विविध रंग देखने को मिले। पंडित सुरेश गंधर्व की शास्त्रीय गायन कला ने न केवल संगीत प्रेमियों को आनंदित किया, बल्कि युवा पीढ़ी को भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा से अवगत कराने का कार्य किया।
तबला वादन में नितिन शर्मा की अनोखी शैली और अभिषेक मेडल के नगमा वादन ने कार्यक्रम में एक अलग ही ऊर्जा भर दी। हारमोनियम पर डॉ. तरुण जोशी की संगत ने प्रस्तुति को और भी प्रभावशाली बना दिया। इस दौरान डाॅ. एसएस नैन ने कहा कि वह सभी महान संगीत कलाकारों की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियों से अभिभूत हैं। शास्त्रीय संगीत हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस तरह के आयोजन से हम अपनी समृद्ध परंपरा को महसूस करने और सराहने का अवसर प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें