करीब पौने घंटे तक भारी बरसात में भी पंचकूला व पलवल के बीच मुकाबला हुआ। इसमें पंचकूला ने पलवल को 3-0 से पराजित किया। बरसात के बीच ही मुकाबला देखने वालों की भी संख्या कम नहीं हुई। स्टेडियम में बड़े शैड के नीचे ही दर्शकों ने खड़े होकर लुत्फ उठाया।
अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में चल रहे खेल महाकुंभ-2024 के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को मुकाबले हुए। फुटबॉल मुकाबले के बीच ही बरसात शुरू हो गई। इसके बावजूद खिलाड़ी मैदान में डटे रहे।
करीब पौने घंटे तक भारी बरसात में भी पंचकूला व पलवल के बीच मुकाबला हुआ। इसमें पंचकूला ने पलवल को 3-0 से पराजित किया। बरसात के बीच ही मुकाबला देखने वालों की भी संख्या कम नहीं हुई। स्टेडियम में बड़े शैड के नीचे ही दर्शकों ने खड़े होकर लुत्फ उठाया। दूसरे चरण के तहत अंबाला में लड़कों के फुटबॉल, भारोत्तोलन व टेबल टेनिस के मुकाबले हो रहे हैं। इसमें 22 जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।