फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नागरिक अस्पताल में पेन क्लीनिक का शुभारंभ, जोड़ों के दर्द से मिलेगी राहत

Sat, 25 Oct 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
पेन क्लीनिक के विशेषज्ञ डॉ. अक्षय भल्ला: स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल में मरीजों को अब आधुनिक पेन क्लीनिक यानी (दर्द निवारण केंद्र) की भी सुविधा मिलेगी। यह पेन क्लीनिक ओपीडी ब्लॉक के कमरा नंबर-2 में स्थापित की गई है। प्रत्येक शुक्रवार को क्लीनिक में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अक्षय भल्ला (एमबीबीएस, एमडी, एफआईपीएम) मरीजों का उपचार करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य उन मरीजों को प्रभावी उपचार प्रदान करना है, जो सामान्य दवाओं से राहत नहीं पा सके हैं। यहां रीढ़ की हड्डी में दर्द, डिस्क का आगे बढ़ना (स्लिप डिस्क), नसों का दर्द और विभिन्न प्रकार के पुराने जोड़ों के दर्द से पीड़ित रोगियों का विशेष इलाज किया जाएगा।

निजी अस्पतालों में जाने से मिलेगा छुटकारा
डॉ. लक्ष्य भल्ला ने बताया कि उनका लक्ष्य मरीजों को बिना सर्जरी के आधुनिक व न्यूनतम इनवेसिव तकनीकों से दर्द से राहत दिलाना है। क्लीनिक में फ्लोरोस्कोपी-निर्देशित ट्रांसफॉर्मेशन ब्लॉक, कॉडल ब्लॉक, अन्य क्षेत्रीय ब्लॉक, ट्रिगर प्वाइंट इंजेक्शन, पीआरपी का उपयोग करके इंट्रा आर्टिकुलर रीजनरेटिव इंजेक्शन आदि से उपचार होगा। बताया कि कई मामलों में सही इंटरवेंशन से सर्जरी को टाला जा सकता है। पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल ने बताया कि नागरिक अस्पताल में पेन क्लीनिक की शुरुआत होने से अब मरीजों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों या दूर-दराज के शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेन क्लीनिक में मरीज बिना किसी शुल्क के परामर्श व उपचार प्राप्त कर सकेंगे। ज्यादा से ज्यादा संख्या में मरीजों को इस सुविधा का लाभ उठाना चाहिए।
-डॉ. राकेश सहल, सीएमओ अंबाला

पेन क्लीनिक के विशेषज्ञ डॉ. अक्षय भल्ला: स्वयं

पेन क्लीनिक के विशेषज्ञ डॉ. अक्षय भल्ला: स्वयं

पेन क्लीनिक के विशेषज्ञ डॉ. अक्षय भल्ला: स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें