फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमला: पूर्व सैनिकों में आक्रोश, बदले की मांग तेज

विज्ञापन
सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल दलबीर सिंह
विज्ञापन
बराडा। पहलगाम में आतंकी हमले ने सभी को झकझोर दिया है। हमले में पर्यटकों के मारे जाने की खबर से उनके परिवारों और पूर्व सैनिकों में जबरदस्त आक्रोश है। मृतकों के परिजन और सेना से जुड़े पूर्व अधिकारियों ने केंद्र सरकार और भारतीय सेना से आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक और कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल दलबीर सिंह ने इस हमले को बहुत उच्च स्तर की शर्मनाक घटना करार दिया। उन्होंने कहा, कि इस घटना की जितनी भी निंदा करें, वह कम है। मुझे इंतजार है उस दिन का जब इन दोषियों को उनके किए की सजा मिलेगी। उन्होंने आत्मरक्षा की आवश्यकता पर भी बल देते हुए कहा कि आज के समय में हर नागरिक को आत्मरक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए। आत्मरक्षा के गुर सीखने चाहिए।

हम दुश्मन से ले सकते हैं लोहा

पूर्व सूबेदार मेजर जलसिंह चौहान ने शहीद जवानों के प्रति दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे 28 लोगों के बलिदान से गहरा दुख हुआ है। आज भी हममें इतना जज्बा है कि हथियार उठाकर दुश्मनों से लोहा ले सकते हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान से संबंध समाप्त करें

पूर्व सूबेदार रमेश शर्मा ने कहा कि धर्म पूछकर भारतीयों को निशाना बनाना अत्यंत निंदनीय है। सरकार हमें अनुमति दे, तो हम दोषियों को सजा दिलाने में सरकार का साथ देने के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान के साथ सभी प्रकार के संबंध समाप्त कर देने चाहिए।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल दलबीर सिंह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें