फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बारिश होने से दो दिन से धान कटाई बंद, बराड़ा में बारिश व हवा से बिछी फसल

Wed, 08 Oct 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला। शहर के नई अनाज मंडी में धान को तिरपाल से ढका गया। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। इस कारण खेतों में धान की फसल की कटाई का कार्य बंद हो गया है। आढ़ती भी किसानों को मौसम साफ होने पर धान लेकर आने का आह्वान कर रहे हैं। सोमवार-मंगलवार रात में जहां बारिश हुई, वहीं मंगलवार दोपहर बाद भी कई जगहों पर बारिश हुई। मंडियों में रखे धान को तिरपाल से ढका गया।
बारिश का मौसम होने से अंबाला शहर मंडी में दो दिन से ज्यादा धान की आवक नहीं हुई है। मंडी में उठान होने से मंडी खाली दिखी। मंडी में बाहर भरकर रखी गई बोरियों को ढका गया था। हल्की बारिश होने से दोपहर बाद खरीद कार्य नहीं हुआ। बारिश के कारण दोपहर बाद कार्य बंद रहा। शेड में रखी फसल को ही उठाने के लिए ट्रकों में भरा गया। किसान भी अपनी फसल के लिए मंडी में बैठे दिखे। इसी तरह बराड़ा में शाम तक बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। फसल को मंडी में तिरपाल से ढका गया था।
विज्ञापन


बराड़ा में बारिश और हवा से बिछी फसल
बराड़ा क्षेत्र में बारिश और तेज हवा से करीब 50 एकड़ में धान की फसल बिछ गई, इसके नुकसान का आकलन नहीं हुआ है। अंबाला शहर मंडी सचिव दलेल सिंह ने बताया कि मंडी में बारिश के कारण दो दिन से धान नहीं पहुंच रहा है। धान की उठान लगातार हो रही है। किसान विक्रमजीत सिंह ने बताया कि बारिश के कारण अभी किसान कटाई नहीं करवा रहे हैं। बारिश से फसल में जलभराव नहीं है। फसल कटवाने पर नमी बढ़ जाती है। आढ़ती गौरव गुप्ता ने बताया कि मंडी में धान कम ही आ रहा है। बारिश के कारण कटाई बंद है। मंडी खाली पड़ी है।

मंडियों में फैली गंदगी, भूसा नहीं उठाया जा रहा
बारिश होने से मंडी में गंदगी फैल गई है। अंबाला शहर मंडी में सड़कों पर धान को साफ करने के बाद निकला भूसा सड़कों पर ही जमा है। इस भूसे को सड़क से उठाया नहीं जा रहा है, जिससे मंडी की सड़कों पर गंदगी फैल गई है, इसके अलावा सड़क और नालियों से पानी की निकासी भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

अंबाला। शहर के नई अनाज मंडी में धान को तिरपाल से ढका गया। संवाद

अंबाला। शहर के नई अनाज मंडी में धान को तिरपाल से ढका गया। संवाद

अंबाला। शहर के नई अनाज मंडी में धान को तिरपाल से ढका गया। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें