फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मंडी में धान की आवक शुरू, नहीं हुई सरकारी खरीद

विज्ञापन
अंबाला​ सिटी की अनाजमंडी में धान की फसल सुखाते हुए किसान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अनाज मंडी में धान (जीरी) की अगेती आवक शुरू हो गई है लेकिन सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। मंडी में पहुंची धान में नमी अधिक होने के कारण पल्लेदारों को उसे धूप में सुखाना पड़ रहा है। वहीं आसमान में छाए बादलों ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

किसान यूनियनों ने जिला प्रशासन से अविलंब सरकारी खरीद शुरू करने की मांग की है। सरकार ने इस बार धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,461 प्रति क्विंटल तय किया है लेकिन खरीद प्रक्रिया ठप होने से किसान मंडी में भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

-
नमी की मार
आलू की अगली फसल की बिजाई के लिए अगेती वैरायटी लगाई थी। पैदावार तो पिछले साल से बेहतर है, लेकिन नमी के कारण फसल धूप में सुखानी पड़ रही है।
अमरीक सिंह,गाजीपुर गांव।
बारिश का डर
दो एकड़ की फसल मंडी में लेकर आए हैं, लेकिन खरीद शुरू नहीं हुई। ऊपर से मौसम खराब है। जब तक धान बिककर पैसा खाते में नहीं आ जाता, तब तक डर बना रहेगा।
मनजीत सिंह, रायवाली गांव।

मंडी में धान की आवक शुरू हो चुकी है। नमी के कारण फिलहाल फसल को सुखाया जा रहा है। जल्द ही सरकारी खरीद की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
दलेल सिंह, सचिव, अनाज मंडी (अंबाला सिटी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें