फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पतालों में लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिलेभर में जल्द ही किसी भी मरीज की ऑक्सीजन की कमी से जान नहीं जाएगी। सभी नागरिक अस्पतालों के पास खुद का प्लांट होगा। ऑक्सीजन तैयार होने के बाद हर कोरोना संक्रमित के बेड पर पर्याप्त सप्लाई हो सकेगी।
अंबाला छावनी में एक टन, ढाई सौ लीटर का नारायणगढ़, ढाई सौ लीटर का बराड़ा में प्लांट लगेगा। अंबाला शहर में 1.5 मीट्रिक टन का प्लांट लग चुका है, जोकि अभी शुरू नहीं हो पाया है। इसी तरह शहजादपुर, मुलाना व साहा में भी छोटे प्लांट लगाने पर विचार विमर्श किया जा रहा है। प्लांट लगाने करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जैसे ही प्लांट आते हैं तो काम शुरू कर दिया जाएगा। अंबाला शहर में प्लांट लग चुका है। अंबाला छावनी की बात करें तो यहां पर प्लांट लगाने की जगह पर काम जोरों से चल रहा है। बेस तैयार होने के बाद एनएचएआई यानी नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम इसका सिविल वर्क तैयार करेगी।
विज्ञापन

अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट तो लग चुका और चालू भी हो चुका है लेकिन जो दो-दो टैंक लगे हुए है उसमें से पेंट की बदबू निकालने के लिए ऑक्सीजन का मरीजों के लिए इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। बताया जाता है कि एक सप्ताह के भीतर ही प्लांट को मरीजों के लिए चलाया जाएगा ताकि हर बेड पर ऑक्सीजन की पूरी सप्लाई हो सके। उधर, बेडों की कमी को पूरा करने के लिए ट्रामा सेंटर की ऊपरी मंजिल पर करीब 50 बेडों की व्यवस्था करने में विभाग जुटा है। यही नहीं आने वाले समय में कोरोना मरीजों की बढ़ोतरी के पुख्ता इंतजाम के लिए कॉरिडोर में भी 16 प्वाइंट दिए गए हैं।
दो टन के टैंक हमारे पास आ चुके हैं, जिसमें ऑक्सीजन की लिक्विड भरी जाएगी। इसका कनेक्शन स्थापित किए गए मैनिफोल्ड से किया जाएगा, जिससे अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी को पूरा किया जाएगा।सिलिंडरों को भी होल्ड पर रखा जाएगा। - डॉ. पवनीश अग्रवाल, टीएमएस
विज्ञापन

दो टन का लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में स्थापित किया जा रहा है। इसी तरह अंबाला छावनी सहित नारायणगढ़, बराड़ा में भी छोटे ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। - डॉ. कुलदीप, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें