फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अब नई दरों पर मिलेगा बकाया सरसों का तेल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत राशन कार्डधारकों को वितरित किए जाने वाले बकाया सरसों के तेल की मात्रा और दरों में बदलाव किया गया है। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक ने जीतेश गोयल ने बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा (चंडीगढ़) मुख्यालय द्वारा जारी नए आदेशों के तहत अब पात्र लाभार्थियों को संशोधित दरों पर तेल उपलब्ध कराया जाएगा।
इस नई व्यवस्था का सीधा लाभ जिले के बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) और अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) श्रेणी के परिवारों को मिलेगा। विभागीय आदेशानुसार, पूर्व में निर्धारित 2 लीटर और 1 लीटर तेल के स्लैब के स्थान पर अब तीन नई श्रेणियां तय की गई हैं। इसके तहत लाभार्थियों को 500 मिलीलीटर सरसों के तेल के लिए 15 रुपये, 1 लीटर तेल के लिए 30 रुपये और 1.5 लीटर तेल के लिए 45 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक ने सभी पात्र उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने नजदीकी राशन डिपो पर बकाया सरसों तेल की उपलब्धता के अनुसार पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर समय रहते अपना कोटा प्राप्त कर लें। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लाभार्थियों को डिपो पर लगी पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) मशीन पर अंगूठा लगाकर बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही यह तेल वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, यदि किसी भी उपभोक्ता को राशन या तेल वितरण में अनियमितता को लेकर कोई शिकायत है, तो वे संबंधित क्षेत्र के सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी या निरीक्षक कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही, मुख्यालय स्थित राज्य उपभोक्ता सहायता केंद्र के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2087 तथा 1967 पर भी संपर्क कर समाधान पाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें