फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में अनियमितताओं की हो जांच: चौधरी निर्मल

विज्ञापन
अंबाला सिटी के सौंटी गांव में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते विधायक निर्मल सिंह। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलबेड़ा। कांग्रेस के वोट बचाओ, देश बचाओ चौपाल अभियान के तहत शुक्रवार को सौंंटी गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिटी के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी निर्मल सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र जनता के मत से चलता है, सत्ता के मनमानेपन से नहीं। उन्होंने 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूचियों से पात्र लोगों के नाम कटने के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

निर्मल सिंह ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाता सूचियों का सत्यापन करने का आह्वान किया। एआईसीसी पर्यवेक्षक रवि जोशी ने बताया कि बूथ स्तर पर वोट रक्षक और बीएलए की टीमें मतदाता अधिकारों की रक्षा करेंगी। अभियान पर्यवेक्षक दिव्यांशु बुद्धिराजा ने पात्र नागरिकों के नाम सूची से हटने को लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए गंभीर विषय बताया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जसबीर मलौर, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत चौहान, राकेश मेहला, शहरी अध्यक्ष विनोद धीमान, हरमन हैरी और सरपंच अजायब सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें