फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ओमेक्स ग्रींस में बढ़े शुल्क का विरोध

विज्ञापन
ओमेक्स ग्रीन में बढ़े शुल्क को लेकर प्रदर्शन करते हुए स्थानीय निवासी व आरडब्ल्यूए पदा​धिकारी। स
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ओमेक्स ग्रींस झरमड़ी के निवासियों की ओर से रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में धरना दिया। यह प्रदर्शन कंपनी की ओर से शुल्क बढ़ाने पर किया गया। यहां के निवासियों ने नारेबाजी करते हुए नाराजगी जताई।
विज्ञापन

धरने के दौरान फैसिलिटी प्लस के एजीएम अभय तिवारी स्वयं मौके पर पहुंचे। निवासियों ने अपनी शिकायतों को लेकर उनसे सवाल भी किए। इसमें स्टेशनरी पर एक लाख किस तरह खर्च हुए, बैंक चार्ज के नाम पर 70 हजार किस आधार पर लिए, कर्मचारियों के लाभ के नाम पर 20 हजार का क्या विवरण है, हर दो महीने में 50 हजार की रखरखाव में बढ़ोतरी क्यों की जा रही है, सवाल शामिल रहे।
निवासियों ने एजीएम से कहा कि जब तक सही ऑडिटेड आंकड़े प्रस्तुत नहीं किए जाते, तब तक कोई भी अतिरिक्त चार्ज स्वीकार्य नहीं होगा। अंत में एसोसिएशन महासचिव केसी कटोच, अध्यक्ष एसबी सिंह ने सभी निवासियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें