फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 18 साल के युवाओं को मतदाता बनने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का काम शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस महाअभियान में सहयोग की अपील की। उन्होंने साफ किया कि 1 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा अपना वोट जरूर बनवाएं। उपायुक्त ने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और एन्यूमरेशन फॉर्म बांटेंगे। मतदाता का इस फॉर्म पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य है। इसके बिना नाम सूची में शामिल नहीं होगा। बीएलओ फॉर्म के अलावा कोई अन्य दस्तावेज नहीं लेंगे।
विज्ञापन

21 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन होगा। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे व आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इनका निपटारा 18 सितंबर तक किया जाएगा। आगामी 22 सितंबरको अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें