फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डेढ़ माह से नहीं हो रहे ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। नारायणगढ़ का नागरिक अस्पताल में पिछले डेढ़ माह से एक भी महिला रोग विशेषज्ञ न होने के कारण व्यवस्था चरमरा गई है। एनएचएम के तहत कार्यरत डॉ. अमन डेढ़ माह पहले मैटरनिटी लीव यानी छुट्टियों पर चली गई थी।
विज्ञापन

तभी से अस्पताल में महिलाओं की डिलिवरी व अन्य ऑपरेशन पूरी तरह से बंद पड़े हैं। स्थिति यह बन गई है कि ऑपरेशन की जरूरत पड़ने पर गर्भवती महिलाओं को 35 किलोमीटर दूर यानी अंबाला सिटी या कैंट के नागरिक अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। नारायणगढ़ अस्पताल 50 से 100 बैड का बनने के बावजूद भी ऑपरेशन के लिए गर्भवती महिलाओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में केवल एक महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन है। डेढ़ माह पहले एक महिला रोग विशेषज्ञ नौकरी छोड़ गए थे। बाद में सारा भार डॉ. अमन पर आ गया था। उनके भी छुट्टी पर जाने के बाद अस्पताल में एमबीबीएस डॉक्टर श्रुति व अन्य सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के सहारे ही महिला वार्ड चल रहा है। नॉर्मल डिलीवरी हो रही है। ऑपरेशन की जरूरत पड़ने पर महिला को सिटी के नागरिक अस्पताल रेफर किया जाता है।
विज्ञापन

नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में प्रभावित हो रही व्यवस्था को बनाने के लिए सीएमओ कार्यालय से महिला रोग विशेषज्ञ की डेपुटेशन के ऑर्डर भी जारी किए जा रहे हैैं। लेकिन कोई जाने के लिए दिलचस्पी ही नहीं दिखा रहा है। हाल ही में कैंट के नागरिक अस्पताल से एक महिला डॉक्टर निहारिका की 10 दिन के लिए डेपुटेशन हुई थी। वो भी डॉक्टर तभी से मेडिकल लीव पर है। इसके अलावा एक अन्य डॉक्टर का नाम आया तो वो भी छुट्टी पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें