संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। आज मंगलवार से 3 जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। पहली ट्रेन अंबाला-बरौनी के बीच हरिहर एक्सप्रेस, दूसरी नई दिल्ली-अमृतसर के बीच शान-ए-पंजाब व तीसरी ट्रेन जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी।
मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि हरिहर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 04534 छावनी रेलवे स्टेशन से आज यानी 6 जुलाई को प्रत्येक मंगलवार और शनिवार रात 10.20 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 2.15 बजे बरौनी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04533 बरौनी रेलवे स्टेशन से 8 जुलाई को प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 5.02 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 8.30 बजे छावनी जंक्शन पहुंचेगी। इसी प्रकार शान-ए-पंजाब 04067 नई दिल्ली स्टेशन से 6 जुलाई को रोजाना सुबह 6.40 बजे रवाना होकर सुबह 10.02 बजे छावनी और दोपहर 2.15 बजे अमृतसर पहुुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 04068 अमृतसर से दोपहर 3.10 बजे रवाना होकर शाम 7.20 बजे छावनी और रात 10.30 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, वहीं ट्रेन नंबर 04694 जम्मूतवी रेलवे स्टेशन से 6 जुलाई को मंगलवार व वीरवार शाम 5.45 बजे रवाना होकर रात 12.05 बजे छावनी और अगले दिन दोपहर 12.20 बजे कानपुर सेंट्रल पहुुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04693 कानपुर सेंट्रल से 7 जुलाई को प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार दोपहर 2.05 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 2.03 बजे छावनी ओर सुबह 8.40 बजे जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।