फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गर्म हवाओं से बढ़ी आंखों की ओपीडी

विज्ञापन
सिटी नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीज। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मौसम में परिवर्तन के कारण इन दिनों ओपीडी में बुखार और आंखों में जलन के मरीज पहुंच रहे हैं। सोमवार को अवकाश के बाद ओपीडी सेवाएं शुरू हुई तो मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिली।
विज्ञापन

सोमवार को नागरिक अस्पताल में 1300 मरीजों ने अपनी जांच करवाई। गर्मियों के चलते अभी तक अस्पताल प्रशासन की ओर से ओपीडी के समय में बदलाव नहीं किया गया है। अस्पताल की ओर से 15 अप्रैल से अस्पताल में ओपीडी का समय बदलेगा। इससे पहले ही मरीजों को गर्मी में घंटों खड़ा रहना पड़ रहा है।

आंखों का करें बचाव
सोमवार को नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी भी 200 से अधिक रही। तीनों डाॅक्टरों की ओपीडी में ज्यादातर मरीज आंखों में जलन से संबंधित देखने को मिले। नेत्र रोग चिकित्सक डॉ श्वेता ने बताया कि इन दिनों तापमान में अचानक ही बदलाव हो गया हे। जिससे गर्म हवाएं भी चल रही हैं। गर्म हवाओं के कारण आंखों में जलन की समस्या हो सकती है। इसलिए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चश्मे का उपयोग करें। इसके साथ ही जब भी बाहर से घर लौटें तो अपनी आंखों को ठंडे पानी से धोएं।
विज्ञापन

गर्मी में ज्यादा बाहर न निकलें
अचानक बढ़े मौसम के कारण बच्चों में बुखार के मामले भी देखने को मिल रहे हैं। डॉ. शुभज्योति प्रकाश ने बताया कि मौसम में परिवर्तन के कारण बच्चे अभी से ठंडे पदार्थों का सेवन शुरू कर देते हैं। इसलिए उन्हें बुखार हो सकता है। इसके साथ ही ज्यादा देर तक बच्चों को धूप में नहीं निकलना चाहिए।वहीं बच्चों को गर्मी के मौसम में फास्ट फूड से दूरी बनानी चाहिए। गर्मी में फास्ट फूड का सेवन करने से बच्चों को पेट दर्द की समस्याएं भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें