फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ सात खिलाड़ी पहुंचे फाइनल में

Wed, 22 Jan 2014 11:23 AM IST
अमर उजाला,अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। स्पोर्ट्स फिजिकल एंड एप्टीट्यूड टेस्ट 2014 में अंबाला फिसड्डी साबित हुआ है। भिवानी के जहां 2458 खिलाड़ी अंतिम दौर में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं, वहीं अंबाला के सिर्फ 7 खिलाड़ियों ने ही अंतिम दौर में जगह बनाई है। हालांकि करीब 1100 खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर ट्रायल देना था, लेकिन इन में से भी मात्र 400 के करीब खिलाड़ी ही मैदान में उतरे। इन चार सौ में से भी मात्र सात खिलाड़ियों ने ही फाइनल राउंड में जगह बनाई है।
विज्ञापन


स्पैट 2014 में अंबाला के लिए कुछ खास नहीं रहा, जबकि मात्र सात खिलाड़ियाें ने अंतिम दौर में जगह बनाई है। अब यह सात खिलाड़ी ही अंतिम दौर में अंबाला की चुनौती पेश करेंगे। लेकिन जिस तरह से स्पैट में अंबाला का प्रदर्शन रहा, उससे सभी हैरान हैं कि आखिर क्यों अंबाला से खिलाड़ी नहीं निकल पा रहे हैं। तीन ब्लाक ऐसे रहे, जिनमें से तो एक भी खिलाड़ी अंतिम दौर में नहीं पहुंचा। दूसरीओर नजर मारें, तो प्रदेश मं सबसे अधिक खिलाड़ी भिवानी के रहे, जिन्हाेंने अंतिम दौर में जगह बनाई है। भिवानी के 2458 खिलाड़ी अंतिम दौर में पहुंचे हैं, जबकि अंबाला सबसे नीचे है।
-----

इन खिलाड़ियों को मिली सफलता
स्पैट के अंतिम दौर में अंबाला-प्रथम ब्लाक से अजय (11 वर्ष), सुखविंदर सिंह (16 वर्ष), साहिल (13 वर्ष) अंतिम दौर में पहुंचे हैं। इसी तरह नारायणगढ़ ब्लाक से मात्र एक खिलाड़ी सौरभ (15 वर्ष) अंतिम दौर में पहुंचा। इसी तरह शहजादपुर ब्लाक से गुरजंट (14 वर्ष), अंकुश (13 वर्ष) तथा जगदीश कुमार (12 वर्ष) अंतिम दौर में जगह बनाने में कामयाब रहा। अंबाला-द्वितीय, साहा, बराड़ा ब्लाक से एक भी खिलाड़ी फाइनल राउंड में नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन

--------

छह आयु वर्ग के खिलाड़ी फेल
अंबाला में हुए स्पैट में छह आयु वर्ग के खिलाड़ी ऐसे रहे, जो पूरी तरह से फेल रहे। स्पैट में 8 से लेकर 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए। लेकिन इस ट्रायल में 8 से लेकर 10 वर्ष तथा 16 से लेकर 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी फेल रहे। यानी छह आयु वर्ग के खिलाड़ियों में दमखम नहीं रहा।

फाइनल राउंड की तिथि तय नहीं

स्पैट में पहले अंतिम दौर के ट्रायल 28 जनवरी से शुरू किए जाने थे। लेकिन फिलहाल यह 28 से शुरू नहीं हो पाएंगे। इसके लिए अभी तिथि को फाइनल नहीं किया गया है, जबकि इस बारे में चर्चा जारी है। बताया जाता है कि यह फरवरी माह में ही शुरु हो सकेंगे, जिसकी जानकारी खेलविभाग के जिला स्तरीय कार्यालयों से ही मिल पाएगी। अब किस तिथि को यह होेंगे फिलहाल पता नहीं है।

‘स्पैट अंबाला से सिर्फ सात खिलाड़ी ही अंतिम दौर में पहुंच पाए हैं, जबकि भिवानी के सबसे ज्यादा हैं। अब फाइनल राउंड की तैयारियां हैं और इसकी तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।’
विज्ञापन

- डा. एसएस नांदल, डिप्टी डायरेक्टर एवं इंचार्ज स्पैट, खेल विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें