- पिछले साल वाले 21 निजी खेल नर्सरियों ने ही किया आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। नए सत्र की खेल नर्सरियों के लिए जिले में सोमवार तक महज 36 आवेदन आए हैं। पिछले साल की अपेक्षा किसी भी नए निजी संस्थान ने खेल नर्सरी के लिए दिलचस्पी नहीं दिखाई है। पिछले साल भी खेल विभाग की तरफ से 15 निजी व 21 सरकारी खेल नर्सरियां चलाई जा रही थी। इस बार भी इन आंकड़े में कोई बढ़ोतरी नहीं देखने को मिली। यहीं कारण था कि खेल विभाग के मुख्यालय की तरफ से आवेदनों की संख्या को बढ़ाने के लिए इस तिथि को 22 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में अब खेल विभाग आवेदनों को बढ़ाने पर जोर देगा।
जागरूकता अभियान भी रहा बेअसर
खेल विभाग ने स्कूलों व निजी अकादमियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिले भर में जागरूकता अभियान चलाया था। विभाग का उद्देश्य था कि ज्यादा से ज्यादा स्कूल खेल नर्सरी खोलें ताकि ग्रामीण व शहरी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारा जा सके। विभाग द्वारा दी जाने वाली ग्रांट व डाइट मनी के बावजूद निजी स्कूलों का आगे न आना खेल विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
खेल नर्ससियों के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 22 फरवरी तक कर दिया गया है। आवेदन बढ़वाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
राम स्वरूप, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी अंबाला
-