फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तेज धूप से बढ़ा तापमान, आज बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला सिटी। लगातार धूप निकलने से ठंड का असर कम होने लगा है। सोमवार को भी तेज धूप निकली जिससे सुबह से शाम तक मौसम साफ रहा। दोपहर में तो धूप में खड़ा होना भी मुश्किल रहा। फरवरी माह आधा बीत चुका है। अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ने से गर्मी भी बढ़ने लगी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान डिग्री 11.2 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 17 फरवरी को बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन




चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 17 फरवरी को मौसम में बदलाव आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण यह परिवर्तन देखने को मिलेगा। 17 फरवरी को आंशिक बादल रहने व हवा और गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम आमतौर पर खुश्क व उत्तर पश्चिमी हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें