फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहर के 89 में से सिर्फ 22 नाले साफ, सड़कें भी उखड़ीं

विज्ञापन
अंबाला छावनी के बारह क्रॉस रोड पर गंदगी से अटा पड़ा नाला। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। इस बार बरसाती सीजन जल्दी शुरू होने की संभावना है। बारिश ने छावनी और शहर दोनों ही स्थानों पर जलभराव देखने को मिला था। जलभराव ने नगर निकाय प्रशासन के नालों की सफाई के दावे की पोल खोल दी। कई नाले गंदगी से अटे हैं।
विज्ञापन

इसके कारण निचले इलाकों में जलभराव हुआ। अंबाला शहर में कुल 89 नाले हैं। इन नालों की सफाई के लिए दो करोड़ रुपये की निविदा तीन महीने पहले लगाई गई थी। दो महीने से एजेंसी नालों की सफाई का काम भी कर रही है। इसके बावजूद अभी तक सिर्फ 22 नालों की सफाई हो सकी है। शहर के प्रमुख नाले अभी सफाई से दूर हैं।
इन प्रमुख नालों की नहीं हुई सफाई
इनमें जंडली पुल से बवेजा अस्पताल तक, रामबाग रोड से आर्य समाज मंदिर तक, पॉलीटेक्नीक चौक से सेशन ड्रेन तक, मंजी साहिब गुरुद्वारा से दो खंभा चौक तक, सिंघावाला रोड पर दोनों तरफ, पुराने सिविल अस्पताल से पॉलीटेक्नीक चौक तक नालों की सफाई बाकी है। इन नालों की सफाई के लिए अभी दो महीने कार्य करने की और जरूरत है। अगर शहर में अभियान की तरफ इस कार्य को किया जाए तो मानसून से पहले भी सफाई कार्य पूरा किया जा सकता है। मगर इस बार भी हालात अधिक अच्छे दिखाई नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

जलभराव की रही समस्या
शहर के सेक्टर-9, रेलवे रोड, एसए जैन काॅलेज के पास सड़क टूटने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इंको चौक पुल के नीचे भी जलभराव होने से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ती है। रविवार को भी यहां जलभराव से समस्या रही। सोमवार को भी पूरी तरह से यहां से पानी की निकासी नहीं हो पाई थी।
दो महीने से हो रही नालों की सफाई
अंबाला राजपुरा सर्विस रोड पर मंजी साहिब गुरुद्वारा जाने वाली सर्विस लेन पर जलभराव हो गया था। यहां नाले की सफाई अभी तक नहीं हुई है। इसी कारण जलभराव हुआ। इसी प्रकार सेशन कोर्ट रोड पर भी जलभराव देखने को मिला। यहां भी नाले की सफाई होनी बाकी है।
मूड़ामंडी, रंगिया मंडी और बारह क्रॉस रोड पर नालों की दयनीय हालत
फोटो- 17 से 20
छावनी में एफसीआई गोदाम स्थित मूड़ा मंडी, रंगिया मंडी और 12 क्रॉस रोड पर नालों की दयनीय हालत है। नाले गंदगी और पॉलीथिन से अटे पड़े हैं। कई महीनों से नालों की सफाई नहीं की गई। गंदगी के कारण दुर्गंध और मच्छरों की भरमार है। वहीं, बरसात के मौसम में बाढ़ का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालों में गाद जमा है। पॉलीथिन के अटने से पानी निकासी भी नहीं हो रही। कई बार नगर परिषद में शिकायत देने के बाद भी सफाई नहीं हो रही है।



फोटो: 19
एक वर्ष से नहीं हुई नाले की सफाई

कोट्स

पिछले एक वर्ष से नाले में गाद जमा है। कई बार नगर परिषद में शिकायत दी गई, लेकिन सफाई कर्मी नाले की सफाई करने नहीं आते।
शुभम, मूड़ा मंडी निवासी।
फोटो: 20
गंदगी के कारण पानी हो रहा ओवरफ्लो, सड़क पर हुआ जलभराव

कोट्स
नाला गंदगी से भरा पड़ा है। गंदगी की वजह से पानी की निकासी नहीं होती। इसी कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आ जाता है। सड़क पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी होती है।

विजय, निवासी 12 क्राॅस रोड।
वर्जन

जो भी नाले गंदगी से अटे हैं, उन नालों की सफाई कराई जाएगी, जिससे लोगों को परेशानी न हो और पानी की निकासी हो सके।
राजेश कुमार, सचिव, नगर परिषद अंबाला सदर।

अंबाला छावनी के बारह क्रॉस रोड पर गंदगी से अटा पड़ा नाला। संवाद

अंबाला छावनी के बारह क्रॉस रोड पर गंदगी से अटा पड़ा नाला। संवाद

अंबाला छावनी के बारह क्रॉस रोड पर गंदगी से अटा पड़ा नाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें