फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राजकीय, निजी आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन आज से

Fri, 07 Jun 2024 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिले के आठ राजकीय और तीन निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सात जून दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आवेदक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
नोडल अधिकारी एवं शहर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया सात जून से शुरू होगी। जिले में सभी आठ राजकीय आईटीआई संस्थानों में करीब 3356 सीटों और तीन निजी आईटीआई संस्थानों में 490 सीटों पर दाखिला किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लड़के अंबाला शहर, राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला अंबाला शहर और मूलचंद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला छावनी में हेल्प डेस्क खोले जाएंगे। इन तीनों आईटीआई में हेल्प डेस्क का शुभारंभ सात जून को किया जाएगा। शहर की लड़के आईटीआई में चार, महिला आईटीआई व मूलचंद आईटीआई में दो-दो हेल्प डेस्क खोले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें