फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: योजना का एक वर्ष पूरा, लक्ष्य अधूरा

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय अंबाला। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। निरोगी हरियाणा योजना को शुरू हुए एक वर्ष पूरा हो गया है लेकिन इसका लक्षय अब भी अधूरा है। यदि एक नजर इसके आंकड़ों पर दाैड़ाएं तो पाएंगे कि विभाग ने पांच लाख लोगों में से सिर्फ तीन लाख की ही जांच कराई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि स्टाफ की कमी के कारण अधिक समय लग रहा है।
एएनएम और डाटा एंट्री ऑपरेटर भी कई केंद्रों पर कम हैं। इसलिए रिपोर्टिंग में देरी हो रही है। यह अभियान वर्ष 2023 में नवंबर माह में शुरू हुआ था। बीते वर्ष नवंबर माह में लक्ष्य को पूरा था। जिला अंबाला में स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य पांच लाख 86 हजार लोगों का स्वास्थ्य जांच करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 23 तरह के हो रहे टेस्ट : इस योजना के तहत 23 तरह के टेस्ट निशुल्क कराई जा रही है। इसके साथ ही जिन मरीजों में किसी भी बीमारी का लक्षण दिखाई देता है तो उसका उपचार भी सरकार की ओर से ही निशुल्क कराया जाएगा। यह सुविधा एक लाख 80 हजार आय वाले लोगों के लिए ही है। टेस्ट की रिपोर्ट भी दो दिन के भीतर ही मरीज को देनी होती है। जिससे वह अपना उपचार समय पर शुरू करवा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें