फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मतदान केंद्राें पर एक हजार जवान रहे तैनात

विज्ञापन
अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत अंबाला सिटी के सरकारी स्कूल में बने मतदान केंद्रों का 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नगर निगम चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर पुलिस की क्विक रिस्पांस टीमों, कमांडो रिजर्व सहित एक हजार जवानों का पहरा रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर थी। सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए जिले के बॉर्डर इलाकों में विशेष नाके लगाए गए थे।
शरारती तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सूचना तंत्र (इंटेलीजेंस) को मजबूत किया गया। निरंतर गश्त के लिए पैट्रोलिंग पार्टियों की तैनाती की गई। सभी डीएसपी और थाना प्रबंधक खुद फील्ड में रहकर स्थिति की निगरानी की।
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत ने विभिन्न संवेदनशील मतदान केंद्रों का दौरा किया। गांव घेल, नसीरपुर, आईटीआई, सरकारी स्कूल प्रेम नगर, काकरू गांव और मंडोर सहित कई महत्वपूर्ण बूथों में सुरक्षा घेरे का जायजा लिया। तैनात पुलिस जवानों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

ओपीएस स्कूल में 4 रिजर्व फोर्स की तैनात
चुनावों के बाद ओपीएस स्कूल में बने स्ट्रांग रूम में 4 रिजर्व फोर्स की तैनाती की गई है। यह फोर्स अलग-अलग शिफ्ट में तैनात रहेगी। कोई बिना अनुमति नहीं घुस पाएगा। अन्य जवानों की बाहर भी तैनाती की गई है ताकि आसपास कोई माहौल न बिगाड़ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें