फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: तेज रफ्तार कार का कहर, सवारियों से भरे ऑटो को मारी टक्कर; एक की मौत और 11 घायल

Sun, 15 Feb 2026 05:52 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

तेज रफ्तार कार ने अंबाला में एक ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
अंबाला में सड़क हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला-अमृतसर हाईवे स्थित जंडली पुल के निकट रविवार सुबह 5 बजे एक बेलगाम कार का कहर देखने को मिला। अनियंत्रित कार ने सीधा सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि ऑटो अनियंत्रित होकर हाइवे पर ही पलट गया। ऑटो में सवार बिहार के सहरसा जिले के अमरपुर गांव निवासी भूपेंद्र मुखिया की मौत हो गई। उनकी दो बेटियां आशा (17) और मनीषा (14) सहित 11 सवारियां घायल हो गईं। 

विज्ञापन


बिहार के जंगबहादुर की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। ऑटो अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था। मृतक की बेटी घायल आशा की तहरीर पर बलदेव नगर थाना पुलिस ने कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

ऑटो में सवार घायल करते हैं चंडीगढ़ में मेहनत मजदूरी 
हादसे में घायलों की पहचान आशा ने बताया कि वह अपने पिता भूपेंद्र मुखिया व बहन मनीषा के साथ चंडीगढ़ में मेहनत-मजदूरी करते थे। 13 फरवरी को वह अपने गांव से ट्रेन में आए थे। शनिवार रात 10:30 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। रात रुकने के बाद वह सुबह 4:50 बजे स्टेशन के बाहर से चंडीगढ़ में ऑटो में सवार हुए थे। ऑटो में पहले से 8 सवारियां थी। सभी चंडीगढ़ में मेहनत मजदूरी करते थे।  
विज्ञापन


4 वर्षीय बच्चे सहित मां-बेटी भी चोटिल
मुरादाबाद के कोहिनूर मोहल्ला निवासी रेशम (45), बेटी फिजा(25), उनका दोहता अली (4) भी घायल हो गए। यह परिवार मौजूदा समय में जीरकपुर के डकौली गांव में किराये पर रहता है। इसके अलावा ऑटो में लखीमपुर गोपालगंज के जिला कल्याणपुर गांव निवासी सुरेश, राजपाल व उनकी पत्नी रामदेवी चोटिल हो गए। बिहार के सीतामडी डुमरा गांव निवासी वनिता व पति रामबाबू भी घायल हो गए थे। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें