फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और संक्रमित, चार हुए सक्रिय मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मंगलवार को एक नए कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। लगातार तीन दिन से नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को आया संक्रमित शहर का वासी है। 39 वर्षीय व्यक्ति को खांसी, जुकाम और बुखार की दिक्कत थी। कोरोना का टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीज की निगरानी शुरू करते हुए उनके परिवार के सदस्यों को सैंपल देने के लिए कहा। अब जिले में कोरोना के चार सक्रिय मामले हो गए हैं। दूसरी ओर, राहत की बात यह है कि पिछले दिनों जो लोग संक्रमित आए थे, उनके परिवार का कोई भी सदस्य संक्रमित नहीं मिला है, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग राहत की सांस ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को 104 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

यह है टीकाकरण की स्थिति
कोविन पोर्टल के अनुसार जिले में मंगलवार को कुल 2170 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। वहीं 551 को बूस्टर डोज दी गई है। अभी कुल 20 लाख 70 हजार 698 लोगों को कोरोना से बचाव के टीके की डोज लगाई गई है। इसमें से 10 लाख 44 हजार 377 को पहली तो 10 लाख 6 हजार 259 को दूसरी डोज दी गई है। वहीं अभी तक कुल 20 हजार 62 बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। सभी को पूरी तरह से सचेत रहते हुए स्वयं ही सावधानी बरतनी है।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें